लोस चुनाव | 20 राज्‍यों की 91 लोकसभा सीटें पर मतदान आज, मैदान में है 1279 प्रत्‍याशी

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

लोस चुनाव | 20 राज्‍यों की 91 लोकसभा सीटें पर मतदान आज, मैदान में है 1279 प्रत्‍याशी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) गुरुवार को 17वें लोकसभा चुनाव का आगाज होने जा रहा है। प्रथम चरण में 20 राज्यों की कुल 91 सीटों का फैसला मतदाता कर देंगे। 91 सीटों के लिए कुल 1279 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 559 निर्दलीय हैं जबकि 89 महिला उम्मीदवार हैं। 37 लोकसभा क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) गुरुवार को 17वें लोकसभा चुनाव का आगाज होने जा रहा है। प्रथम चरण में 20 राज्यों की कुल 91 सीटों का फैसला मतदाता कर देंगे। 91 सीटों के लिए कुल 1279 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 559 निर्दलीय हैं जबकि 89 महिला उम्मीदवार हैं। 37 लोकसभा क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

नीचे जानें हर राज्य की कितनी सीट पर होगा पहले चरण में मतदान –

उत्तराखंड की पांच सीट

आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीट

तेलंगाना की 17 सीट

असम की 5 सीट

ओडिशा की 4 सीट

जम्मू कश्मीर की 2 सीट

महाराष्ट्र की 7 सीट

अरुणाचल की 2 सीट

मणिपुर की 2 सीट

मेघालय की 2 सीट

मिजोरम 1 सीट

सिक्किम 1 सीट

त्रिपुरा की 1 सीट

अंडमान-निकोबार 1

लक्षद्वीप की 1 सीट

उत्तर प्रदेश में 8 सीट

बिहार की 4 सीट

प. बंगाल की 2 सीट

छत्तीसगढ़ 1 सीट

उत्तराखंड – उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा के लिए पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबले की संभावना है। हालांकि हरिद्वार व नैनीताल सीट पर बसपा मुकाबले का तीसरा कोण बनने की कोशिश कर रही है। 78,56,268 मतदाता पांच सीटों पर 52 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। प्रदेश की सभी पांच सीटों को 237 जोन व 1371 सेक्टर में बांटा गया है। कुल 11,229 बूथ में 697 बूथ अति संवेदनशील और 656 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।

ollow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे