200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें

औली (उत्तराखंड पोस्ट) गुरूवार को औली में आयोजित गुप्ता बंधुओं के बेटों के शादी समारोह में बिजनेस टायकून अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी हुई। 200 करोड़ की इस शादी की चर्चाएं पूरी दुनियाभर में थी। 101 पंडितों ने यह शादी संपन्न करवाई। सूर्यकांत की शादी दिल्ली के मशहूर हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की


200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें

औली (उत्तराखंड पोस्ट) गुरूवार को औली में आयोजित गुप्ता बंधुओं के बेटों के शादी समारोह में बिजनेस टायकून अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी हुई। 200 करोड़ की इस शादी की चर्चाएं पूरी दुनियाभर में थी। 101 पंडितों ने यह शादी संपन्न करवाई।

सूर्यकांत की शादी दिल्ली के मशहूर हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका सिंघल से हुई है। वहीं 22 जून को अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी दुबई के उद्योगपति विशाल जलान की बेटी शिवांगी से होगी।

शादी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे। इस शादी में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को कैटरीना कैफ भी पहुंची और उन्होंने देर शाम प्रस्तुती भी दी। इसके अलावा शादी में उर्वशी रौतेला, प्रसिद्ध पंजाबी रैपर बादशाह और गायक व इंडियन ऑइडल शो के विजेता अभिजीत सावंत, गायक कनिका कपूर, श्रद्धा कपूर, बांबे रॉकर्स बैंड, गायक कैलाश खेर और नागिन फेम सुरभि ज्योति भी औली पहुंचीं हैं।

गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के लिए औली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। औली की इन खूबसूरत ढलानों पर मखमली घास के अलावा कई ऐसे रंग-बिरंगे फूल खिले हैं। शादी के लिए हुई विशेष सजावट यहां की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है। शादी समारोह का स्वागत कक्ष और शादी मंडप को विशेष प्रकार की कलाकृतियों और फूलों से सजाया गया है। स्थानीय लोगों के साथ ही औली के सैरसपाटे पर पहुंच रहे पर्यटकों में विवाह स्थल के साथ सेल्फी खींचने की होड़ मची हुई है। कहीं पर दूर तक फैली फूलों की क्यारियां तो कहीं पानी के कृत्रिम झरने भी बने हैं।

नीचे देखिए शादी की भव्य तस्वीरें-

200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें 200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें 200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें 200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें 200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें 200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें 200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें 200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें 200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें

औली में 200 करोड़ की शाही शादी। ऐसे हुई अजय गुप्ता के बेटे की शादी, तस्वीरों में देखिए रॉयल अंदाज

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे