अचानक सड़क पर आया बर्फ का पहाड़, जान बचाकर भागे पर्यटक, देखिए वीडियो

  1. Home
  2. Country

अचानक सड़क पर आया बर्फ का पहाड़, जान बचाकर भागे पर्यटक, देखिए वीडियो

किन्नौर (उत्तराखंड पोस्ट) हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में एनएच-5 अचानक ग्लेशियर आ गया। बर्फ का पहाड़ अचानक सड़क पर देखकर यहां से गुजर रहे राहगीर और पर्यटक सहम गए। अचानक ग्लेशियर से बर्फ की बड़ी-बड़ी दीवारें पक्की सड़क पर फिसलते हुए आगे बढ़ने लगी, यह देख पर्यटकों ने आनन फानन में अपने वाहन मोड़कर


अचानक सड़क पर आया बर्फ का पहाड़, जान बचाकर भागे पर्यटक, देखिए वीडियो

किन्नौर (उत्तराखंड पोस्ट) हिमाचल प्रदेश के जिला किन्‍नौर में एनएच-5 अचानक ग्‍लेशियर आ गया। बर्फ का पहाड़ अचानक सड़क पर देखकर यहां से गुजर रहे राहगीर और पर्यटक सहम गए। अचानक ग्‍लेशियर से बर्फ की बड़ी-बड़ी दीवारें पक्‍की सड़क पर फ‍िसलते हुए आगे बढ़ने लगी, यह देख पर्यटकों ने आनन फानन में अपने वाहन मोड़कर पीछे भागने की राह पकड़ी।

इस वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई लोगों की जान सांसत में आ गई। इस घटना के वक्त वहां मौजूद एक शख्स द्वारा ग्लैशियर गिरने का वीडियो बना लिया गया था जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सड़क पर गिरा बर्फ का पहाड़ देखा जा सकता है जो फिसलते हुए लोगों की तरफ बढ़ रहा है।

वीडियो में लोग एक दूसरे को पीछे जाने के लिए कह रहे हैं और फिसलते बर्फ के पहाड़ का वीडियो बना रहे हैं। इस दौरान वहां कई वाहन भी नजर आ रहे हैं जिनमें से एक के पास से यह पहाड़ गुजरता है। वहीं दूसरी तरफ गहरी खाई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे