उत्तराखंड | होली पर बिगड़ेगा मौसम का मूड, इन चार जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | होली पर बिगड़ेगा मौसम का मूड, इन चार जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) होली के अवसर पर मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ मैदानी क्षेत्रों में आंधी भी चल सकती है। मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं चार जिलों


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) होली के अवसर पर मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ मैदानी क्षेत्रों में आंधी भी चल सकती है।

मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं चार जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें भी पड़ सकती है।

साथ ही 3500 मीटर व उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान भी जताया गया है। विभाग के अनुसार, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में तेज रफ्तार आंधी चलने का भी अनुमान है।

उत्तराखंड | कुमाऊंनी होली के वो गाने, जिनके बिना अधूरा है रंगों का त्योहार

मारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे