भोपाल से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी करीना कपूर ?

  1. Home
  2. Country

भोपाल से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी करीना कपूर ?

भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट) फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर कांग्रेस के टिकट पर क्या भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? ये हम नहीं कह रहे हैं, दरअसल कांग्रेस के कुछ नेता ऐसा चाहते हैं और अपनी इच्छा हाईकमान राहुल गांधी को बता चुके हैं। खबरों के अनुसार भोपाल के कुछ स्थानीय नेता बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल करीना


भोपाल से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी करीना कपूर ?

भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट) फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर कांग्रेस के टिकट पर क्या भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? ये हम नहीं कह रहे हैं, दरअसल कांग्रेस के कुछ नेता ऐसा चाहते हैं और अपनी इच्छा हाईकमान राहुल गांधी को बता चुके हैं।

खबरों के अनुसार भोपाल के कुछ स्थानीय नेता बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल करीना को भोपाल से सांसद बनते देखना चाहते हैं। इसके पीछे उनका तर्क यही है कि अगर भोपाल सीट बीजेपी से छीनना है तो ऐसा ही कोई चेहरा कांग्रेस को यहां से उतारना होगा।

आपको बता दें कि करीना कपूर के ससुर और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खां पटौदी 1991 में भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। राजीव गांधी ने उन्हें टिकट दिया था और प्रचार के लिए भोपाल आए थे, हालांकि पटौदी चुनाव हार गए थे।

भोपाल से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी करीना कपूर ?

बहरहाल स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात हाईकमान गंभीरता से सुनता है और इससे महत्वपूर्ण क्या करीना कपूर चुनाव लड़ने में रुचि दिखाएंगी वो भी कांग्रेस के टिकट पर ये तो वे ही बेहतर बता सकती हैं।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे