सांप ने काटा, डॉक्टर ने बताया मृत, श्मशान में लौटी सांसें, घर पर नाच रहा था नाग-नागिन का जोड़ा !

  1. Home
  2. Country

सांप ने काटा, डॉक्टर ने बताया मृत, श्मशान में लौटी सांसें, घर पर नाच रहा था नाग-नागिन का जोड़ा !

जयपुर (उत्तराखंड पोस्ट) राजथान के भरतपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक यहां एक 21 साल की लड़की को सांप ने काट लिया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन शमशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच लड़की की सांस वापस आ गयी। जानकारी के मुताबिक रुदावल


सांप ने काटा, डॉक्टर ने बताया मृत, श्मशान में लौटी सांसें, घर पर नाच रहा था नाग-नागिन का जोड़ा !

जयपुर (उत्तराखंड पोस्ट) राजथान के भरतपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक यहां एक 21 साल की लड़की को सांप ने काट लिया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन शमशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच लड़की की सांस वापस आ गयी।

जानकारी के मुताबिक रुदावल कस्बे की रहने वाली 21 वर्षीय युवती श्वेता की तब श्मशान घाट सांसें लौट आईं जब उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी। आनन-फानन में परिजन श्वेता को लेकर वापस लौटे तो घर पर लोगों की भीड़ लग गई।

इस बीच एक और बात ने सबका ध्यान खींचा और वह यह कि जब श्वेता को मृत घोषित करने के बाद श्मशान घाट ले जाया गया तो घर पर एक नाग-नागिन का जोड़ा नाचता देखा गया। महिलाओं ने इसकी सूचना श्मशान घाट पहुंचे परिजनों को भी दी। इसके बाद जब उन्होंने श्वेता की नब्ज टटोली तो उसे जिंदा पाया गया।

सांप ने काटा, डॉक्टर ने बताया मृत, श्मशान में लौटी सांसें, घर पर नाच रहा था नाग-नागिन का जोड़ा !

बताया गया कि श्वेता की सांसें लौटने के बाद उसके परिजन उसे श्मशान घाट से वापस घर लाए, जहां सर्पदंश का कथित उपचार करने वाले से उसका उपचार करवाया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे