पति और बेटी की गैर-मौजूदगी में सेक्स रैकेट चला रही थी महिला, गिरफ्तार
मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) मुंबई में अब सेक्स रैकेट से जुड़े कुछ लोग हाउसिंग सोसायटी में देह व्यापार कर रहे हैं।क्यू कि होटलों में कमरा बुक करने के लिए बहुत सख्त शर्तें हैं। साथ ही खुद के पकड़े जाने का हमेशा डर रहता है।इसी रैकिट से जुड़ी एक महिला को कांदिवली क्राइम ब्रांच ने दो दिन
मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) मुंबई में अब सेक्स रैकेट से जुड़े कुछ लोग हाउसिंग सोसायटी में देह व्यापार कर रहे हैं।क्यू कि होटलों में कमरा बुक करने के लिए बहुत सख्त शर्तें हैं। साथ ही खुद के पकड़े जाने का हमेशा डर रहता है।इसी रैकिट से जुड़ी एक महिला को कांदिवली क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया।
कुछ दिनों पहले किसी खबरी ने सीनियर इंस्पेक्टर चिमाजी आढाव को इस महिला के बारे में टिप दी थी। इसी के बाद इस महिला की कई दिन तक बैकग्राउंड चेक की गई और उसके बाद इंस्पेक्टर आनंदराव राणे, शरद झीने, नितिन उतेकर और रईस शेख की टीम ने उसकी बिल्डिंग के घर के बाहर मॉनिटरिंग की।
दो दिन पहले क्राइम ब्रांच के पास वॉट्सऐप पर तीन लड़कियों के फोटो भी आए, जो महिला ने अपने पुराने ग्राहकों को भेजे थे। इसके बाद जांच टीम ने महिला के घर छापा मारा और उसे गिरफ्तार किया। उसके घर से इन तीन लड़कियों को रेस्क्यू करा कर उन्हें सुधार गृह भेजा गया।
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, उसका पति काम के सिलसिले में सुबह घर से निकल जाता था। उसकी बेटी 12वीं में पढ़ती है। वह 11 बजे कॉलेज जाती और फिर कोचिंग चली जाती थी। महिला उसी का फायदा उठाती थी और दिन में फ्लैट में ग्राहकों और लड़कियों को बुला लेती थी।
वह हर ग्राहक से 3000 हजार रुपये लेती थी। इसमें से 50 प्रतिशत रकम वह खुद रखती थी, जबकि शेष 50 प्रतिशत लड़कियों को देती थी।उसने घर की आलमारी में लड़कियों के लिए नए-नए कपड़े मंगवाकर रखे हुए थे। इन कपड़ों को पहनाकर वह घर में ही लड़कियों की फोटो मोबाइल से खिंचती थी और फिर नए ग्राहकों को भेजती थी
youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost
Like Facebook Page– https://www.facebook.com/U
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे