ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिला यात्री होंगी अब और भी ज्यादा महफूज!

  1. Home
  2. Country

ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिला यात्री होंगी अब और भी ज्यादा महफूज!

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिला यात्री अब और भी ज्यादा महफूज होंगी। भारतीय रेल लाया है महिला यात्रियों के लिए लाया है खुशखबरी, जिससे महिलाएं सफर के दौरान खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। इस योजना के तहत सुपरफास्ट, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच में महिलाओं के लिए


ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिला यात्री होंगी अब और भी ज्यादा महफूज!

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिला यात्री अब और भी ज्यादा महफूज होंगी। भारतीय रेल लाया है महिला यात्रियों के लिए लाया है खुशखबरी, जिससे महिलाएं सफर के दौरान खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी।

इस योजना के तहत सुपरफास्ट, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच में महिलाओं के लिए विशेष कंपार्टमेंट बनाए जाएंगे। वहीं विशेष कंपार्टमेंट में लेडीज कोटे से बुक की गई महिला यात्रियों एवं ग्रुप बुकिंग कराने वाली महिला यात्रियों को एक ही कूपे में छह सीटें आवंटित की जाएंगी। इससे उनका एक विशेष कंपार्टमेंट बन जाएगा। इसमें किसी भी पुरुष यात्री को सीट नहीं मिलेगी।

वेटिंग लिस्ट के समय गर्भवती महिला को पुरुष यात्री की जगह ऑटोमेटिक कंफर्म बर्थ अलॉट की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में सभी जोनल रेलवेज को रिजर्वेशन सिस्टम में नए बदलाव जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिला यात्री होंगी अब और भी ज्यादा महफूज!

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अभी 45 व इससे अधिक उम्र की महिलाओं को लेडीज कोटे के तहत लोअर व कंफर्म बर्थ का लाभ मिलता है, लेकिन यह बर्थ अलग-अलग कोच में अलॉट की जाती है। इससे उन महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है, जो ग्रुप बुकिंग के जरिए टिकट लेती हैं या जो अकेले यात्रा करती हैं, लेकिन अब जल्दी ही अकेले, ग्रुप के साथ या गर्भवती महिलाओं को एक ही कंपार्टमेंट में सीटें अलॉट की जाएंगी। इससे वे खुद को असुरक्षित एवं असहज महसूस नहीं करेंगी।

सुपरफास्ट, मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों के सेकंड व थर्ड एसी के प्रत्येक कोच में तीन लोअर बर्थ का कोटा महिलाओं के लिए रिजर्व होगा। ऐसा गरीब रथ ट्रेनों में भी लागू होगा। इसके अलावा अब राजधानी, दुरंतो जैसी प्रीमियम क्लास ट्रेनों के थर्ड एसी के प्रत्येक कोच में महिलाओं के लिए चार बर्थ रिजर्व रखी जाएंगी।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे