भाजपा में शामिल हुए पहलवान योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हुए। दोनों ही खिलाड़ियों ने हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख सुभाष बराला की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हुए। दोनों ही खिलाड़ियों ने हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख सुभाष बराला की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में शामिल होने के बाद भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने कहा- मैं राजनीति में शामिल हो गया हूं क्योंकि मैं पीएम मोदी से प्रभावित हूं। उनकी ईमानदारी ने मुझे पार्टी की ओर आकर्षित किया।
Olympic Medalist Yogeshwar Dutt, former Indian Hockey captain Shri Sandeep Singh and MLA Shri Balkaur Singh join BJP at BJP HQ. pic.twitter.com/1TjwP8w1hL
— BJP (@BJP4India) September 26, 2019
पीएम और हरियाणा सीएम दोनों युवाओं के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। अगर पार्टी मुझे चुनाव लड़ने में सक्षम मानती है तो मैं जरूर लड़ूंगा।बताया जाता है कि योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। चुनाव आयोग के मुताबकि हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे ।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे