पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को फिर से मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

  1. Home
  2. Dehradun

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को फिर से मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कोे फिर से वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से सुरक्षा वापस लिए जाने पर आपत्ति जताने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। सोमवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। सरकार ने कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री विजय


पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को फिर से मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को फिर से मिली वाई श्रेणी की सुरक्षासरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कोे फिर से वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से सुरक्षा वापस लिए जाने पर आपत्ति जताने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। सोमवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए।
सरकार ने कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत कांग्रेस से बगावत करने वाले बागी कांग्रेस विधायकों से गनर वापस ले लिए थे। इसका कारण यह बताया गया कि चूंकि अब यह विधायक नहीं रह गए हैं, ऐसे में एक विधायक के रूप में जो गनर उन्हें अनुमन्य थे वह हटा दिए गए हैं।
सरकार के इस कदम पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने इस संबंध में शासन को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें जो सुरक्षा दी गई थी, वह एक पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में भी थी। पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उनसे यह सुरक्षा नहीं हटाई जा सकती।
जिसके बाद सोमवार शाम को प्रमुख सचिव उमाकांत पंवार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विजय बहुगुणा को पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल की जाती है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे