हल्द्वानी | अस्पताल से भाग निकला क्वारंटाइन युवक, भीमताल में पकड़ा गया

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | अस्पताल से भाग निकला क्वारंटाइन युवक, भीमताल में पकड़ा गया

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) सुशीला तिवारी अस्पताल में क्वारंटीन सेंटर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर एक युवक भागकर भीमताल पहुंच गया। इसकी जानकारी लगने पर वहां हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने उसे भीमताल से पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार सोमेश्वर का रहने वाला 25 साल का युवक दिल्ली में नौकरी करता था और वह लॉकडाउन


हल्द्वानी | अस्पताल से भाग निकला क्वारंटाइन युवक, भीमताल में पकड़ा गया

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) सुशीला तिवारी अस्पताल में क्वारंटीन सेंटर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर एक युवक भागकर भीमताल पहुंच गया। इसकी जानकारी लगने पर वहां हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने उसे भीमताल से पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार सोमेश्वर का रहने वाला 25 साल का युवक दिल्ली में नौकरी करता था और वह लॉकडाउन में 30 मार्च को हल्द्वानी पहुंचा तो पुलिस ने उसे स्टेडियम में रख दिया, जिसके बाद 14 अप्रैल को उसे डॉक्टरों ने एसटीएच में भर्ती कराया। जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

युवक क कहन है कि वार्ड मं पंखा न होने से उसे मच्छर काटते, जिससे परेशान होकर वह शुक्रवार रात खिड़की की ग्रिल तोड़कर भाग निकला।

अस्पताल प्रशासन से मरीज के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने सभी थानों को सूचित कर दिया। आखिरकार पैदल भीमताल पहुंचा युवक पुलिस के हाथ लग गया।

यहां एक ही परिवार के 31 लोग कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, पूरा इलाका सील

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे