केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1100 लोगों का रेस्क्यू

  1. Home
  2. Char Dham Yatra

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1100 लोगों का रेस्क्यू

हहहहहहहहह


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही मार्ग पर तैनात रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पालकी के जरिए एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया।

वहीं, खराब मौसम और रास्ते में फंसे करीब 1100 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मौके पर तैनात हैं।

चीरबासा में अचानक गिरे पत्थर

पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार, 27 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:39 बजे केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड की सूचना मिली। जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पांच वर्षीय बच्चे की मौत

पुलिस के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव, उम्र पांच वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया।

1100 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

हादसे के साथ ही खराब मौसम और मार्ग पर बनी परिस्थितियों के कारण कई यात्री रास्ते में फंस गए थे। रेस्क्यू टीमों ने अभियान चलाकर करीब 1100 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गयाृ।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे