चारधाम यात्रा | श्रद्धालुओं का जोश HIGH, अब तक 30 लाख पंजीकरण, 6 लाख से अधिक ने किए दर्शन

  1. Home
  2. Char Dham Yatra

चारधाम यात्रा | श्रद्धालुओं का जोश HIGH, अब तक 30 लाख पंजीकरण, 6 लाख से अधिक ने किए दर्शन

Chardham

10 मई से चारधाम यात्रा शुरु होने के बाद से अब तक चारधामों में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए हैं।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का जोश चरम पर है। लगातार चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 30 लाख तक पहुंच गया है।

10 मई से चारधाम यात्रा शुरु होने के बाद से अब तक चारधामों में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रोजाना औसतन 70 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं।  

इस बार यात्रा के शुरूआत में ही दर्शनों के लिए धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 10 दिन के भीतर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में छह लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

इसे देखते हुए प्रदेश सरकार व प्रशासन ने भी बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले पर सख्ती बरती है। जगह-जगह पर पंजीकरण की चेकिंग की जा रही है। जिससे धामों में बढ़ रही यात्रियों को भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे