केदारताल हिमस्खलन हादसा: सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, अन्य की तलाश जारी

  1. Home
  2. Char Dham Yatra

केदारताल हिमस्खलन हादसा: सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, अन्य की तलाश जारी

trak


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रैक पर लापता हुए ट्रैकर्स की तलाश के दौरान रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है।

 

 

मंगलवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान एवलांच (हिमस्खलन) में दबे एक महिला और एक पुरुष ट्रैकर के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, अन्य लापता ट्रैकर्स की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

30 अक्टूबर को केदारताल ट्रैकिंग के लिए रवाना हुआ था दल

जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर को ट्रैकर्स का एक दल गंगोत्री से केदारताल ट्रैकिंग के लिए रवाना हुआ था। दल में सात ट्रैकर्स और एक गाइड समेत कुल आठ लोग शामिल थे। वापसी के दौरान क्षेत्र में अचानक भारी बर्फबारी होने के कारण दल के सभी आठ सदस्य करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई पर लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और संबंधित रेस्क्यू एजेंसियों ने लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया था।

एवलांच में दबे मिले महिला और पुरुष ट्रैकर के शव

मंगलवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान रेस्क्यू टीम को एवलांच में दबे एक महिला और एक पुरुष ट्रैकर के शव मिले। टीम ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है। हालांकि, अभी अन्य लापता ट्रैकर्स का कोई पता नहीं चल पाया है।

SDRF और NIM की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटीं

लापता ट्रैकर्स की तलाश के लिए एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के जवान लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। मंगलवार को दो शव बरामद होने के बाद अब अन्य लापता लोगों की तलाश तेज की जा रही है। बुधवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

केदारताल क्षेत्र में भारी बर्फबारी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू टीमों के सामने चुनौती बनी हुई है। प्रशासन की प्राथमिकता सभी लापता ट्रैकर्स का पता लगाना है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे