उत्तराखंड से दुखद खबर, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

  1. Home
  2. Char Dham Yatra

उत्तराखंड से दुखद खबर, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

HEART

इन दिनों में देवभूमी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आए हुए है। इस बीच उत्तराखंड से एक दुखद खबर मिली है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोनों धामों में अब तक मृतकों की संख्या 21 पहुंच गई है। जिसमें से 19 की जान हार्ट अटैक से गई है। यमुनोत्री में अब तक 12 और गंगोत्री धाम में सात यात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जबकि यमुनोत्री धाम में दो यात्रियों की मौत चोट लगने से हुई है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) इन दिनों में देवभूमी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आए हुए है। इस बीच उत्तराखंड से एक दुखद खबर मिली है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोनों धामों में अब तक मृतकों की संख्या 21 पहुंच गई है। जिसमें से 19 की जान हार्ट अटैक से गई है। यमुनोत्री में अब तक 12 और गंगोत्री धाम में सात यात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जबकि यमुनोत्री धाम में दो यात्रियों की मौत चोट लगने से हुई है।

जानकारी के अनुसार, अमृत भाई (65) निवासी हरियाल गांव, जिला सूरत गुजरात की गंगोत्री जाते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। साथ में आए तीर्थयात्रियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बीते शनिवार देर रात जानकीचट्टी में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाते समय राजेश कुमार(52) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी गुना मध्य प्रदेश की तबीयत बिगड़ गई। लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनकी मृत्यु भी हार्ट अटैक से बताई जा रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे