उत्तराखंड | शुरु हुई चारधाम यात्रा, शुभ मुहूर्त में खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

  1. Home
  2. Char Dham Yatra

उत्तराखंड | शुरु हुई चारधाम यात्रा, शुभ मुहूर्त में खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

gangotri

अक्षय तृतीय के अवसर पर आज गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मां गंगा की विग्रह डोली भैरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंची, जिसके बाद दोपहर 12:13 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। 


 

गंगोत्री/ यमुनोत्री (उत्तराखंड पोस्ट) अक्षय तृतीय के अवसर पर आज गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मां गंगा की विग्रह डोली भैरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंची, जिसके बाद दोपहर 12:13 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। 

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मां यमुना के मायके खरशालीगांव पहुंचे। मां यमुना मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात यमुना की डोली को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई और इसके बाद यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यमुनोत्री धाम से आज चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। मैं सभी को बधाई देता हूं और इस बार की यात्रा हर्षोल्लास के साथ होगी। कोई भी श्रद्धालु यहां आएंगे तो सभी को दर्शन कराएंगे इसलिए कैपिंग की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे