भीषण सड़क हादसा, पैसेंजर बस नदी में गिरने से 18 की मौत! कई घायल
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) नेपाल के धाडिंग जिले में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब एक यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई।
हादसा गजुरी के पास पृथ्वी हाईवे पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। सोमवार सुबह करीब 1:30 बजे, काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर पश्चिम में बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।
17 शव बरामद, 28 यात्रियों को बचाया गया
अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 17 शव मौके से बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, 28 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य के लिए नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस की टीमों को मौके पर तैनात किया गया है।
विदेशी नागरिक भी हादसे का शिकार
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में न्यूजीलैंड का एक पुरुष यात्री शामिल है। वहीं, घायलों में एक जापानी और एक डच महिला नागरिक भी शामिल हैं।
हादसे के कारणों की जांच जारी
फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग को संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






