ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान नदी में गिरीं 2 लड़कियां, सेना के जवानों ने ऐसे बचाया, देखिए वीडियो

  1. Home
  2. Dehradun

ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान नदी में गिरीं 2 लड़कियां, सेना के जवानों ने ऐसे बचाया, देखिए वीडियो

0000

उत्तराखंड के ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग कर रही 2 लड़कियां अपनी नाव से नदी में गिर गई थीं। नदी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहाकर ले जाने लगा। लेकिन इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने देवदूत बनकर उन्हें डूबने से बचा लिया। अब इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 


 

ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग कर रही 2 लड़कियां अपनी नाव से नदी में गिर गई थीं। नदी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहाकर ले जाने लगा। लेकिन इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने देवदूत बनकर उन्हें डूबने से बचा लिया। अब इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

दरअसल, धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के फूल चट्टी के पास राफ्टिंग कर रही लड़कियां अपनी नाव से नदी में गिर गई थीं। पानी के तेज बहाव के साथ लड़कियां बहने लगी थीं। दोनों गहरे पानी में हाथ पैर चलाने के बावजूद किनारा नहीं पकड़ पा रही थीं। इसी दौरान नदी किनारे मौजूद इंडियन अर्मी के जवानों ने तत्परता दिखाई और पानी में कूदकर उन्हें बचा लिया।

भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया, 'आर्मी की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने आज ऋषिकेश के फूल चट्टी में दो लड़कियों को नदी में डूबने से बचाया। ये लड़कियां एक नाव से पानी की तेज धार में गिर गई थीं और अगर समय पर नहीं बचाई जातीं तो डूब जातीं।' 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub