वीडियो- ऋषभ से हॉस्पिटल मिलने पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, बताया कैसा है अब क्रिकेटर का हाल

  1. Home
  2. Dehradun

वीडियो- ऋषभ से हॉस्पिटल मिलने पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, बताया कैसा है अब क्रिकेटर का हाल

anupan anil

शुक्रवार को एक सड़क हादसे में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत बुरी तरह चोटिल हो गए। हादसे के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अपपताल में भर्ती कराया गया। ऋषभ पंत के साथ हादसा होने की खबर से उनके फैंस चिंता में पड़ गए है।



देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
शुक्रवार को एक सड़क हादसे में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत बुरी तरह चोटिल हो गए। हादसे के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अपपताल में भर्ती कराया गया। ऋषभ पंत के साथ हादसा होने की खबर से उनके फैंस चिंता में पड़ गए है।

बता दें क पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पंत का इलाज कर रही है। टीम में सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन सीधे परिजनों और बीसीसीआई से ही इलाज के संबंध में जानकारी साझा कर रहा है।

शनिवार सुबह बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। वे शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने आज कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पंत की हालत में बहुत सुधार है। पंत की मां से बात की गई है।

उन्होंने कहा कि पंत फाइटर हैं। हम दोनों ने उनके काफी बात की। उन्हें हंसाया भी। उनके बात कर लगता है वे स्वस्थ हैं। कहा कि हम दोनों ऋषभ पंत के फैन हैं। इसलिए हमारा मन उनसे मिलने का था। हम खुश हैं वे ठीक हैं। हमारी और देश की दुआएं उनके साथ हैं। कहा कि हमारी कामना है हम जल्द ही उन्हें फिर से क्रिकेट ग्राउंड पर देखें।

देखिए वीडियो-

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे