परिवहन निगम में कर्मचारियों की हड़ताल पर 6 महीने के लिए रोक, जानिए वजह

  1. Home
  2. Dehradun

परिवहन निगम में कर्मचारियों की हड़ताल पर 6 महीने के लिए रोक, जानिए वजह

roadways

उत्तराखंड में परिवहन विभाग में कर्मचारियों की हड़ताल पर 6 महीने के लिए रोक लगा दी गई है शासन की तरफ से इसके लिए आज आदेश जारी कर दिए गए हैं।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में परिवहन विभाग में कर्मचारियों की हड़ताल पर 6 महीने के लिए रोक लगा दी गई है । शासन द्वारा परिवहन निगम में छह माह के लिए अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लगा दिया गया। जिसके आदेश जारी किए गए है।कर्मचारी यूनियन ने इसे हिटलरशाही आदेश करार दिया है।

 

 बता दें कि उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से ड्राईवर-कंडक्टरों की भर्ती का विरोध शुरू किया था। इसके तहत एक व दो सितंबर को 48 घंटे का कार्य बहिष्कार भी घोषित किया गया था। हालांकि निगम प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद फिलहाल आंदोलन टाल दिया गया था।

 

इस बीच परिवहन निगम ने आंदालनों पर रोक के संबंध में एस्मा का प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। सोमवार को परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने छह माह के लिए परिवहन निगम में सभी कर्मचारी संगठनों के किसी भी तरह के आंदोलन, हड़ताल पर रोक लगाते हुए एस्मा का आदेश जारी कर दिया।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे