बड़ी खबर- भाजपा विधायक का चलती कार में हृदय गति रुकने से निधन

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरी का हार्ट अटैक से मंगलवार की सुबह निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह पांच बजे अपने निवास से लखनऊ में पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। जहां रास्ते में सीतापुर जिले के सिधौली पास उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीतापुर के ही हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
बता दें अरविंद गिरी गोला विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। उनके अचानक निधन की खबर से भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे