उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर, 30 नवंबर तक हो जाएगा फैसला

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर, 30 नवंबर तक हो जाएगा फैसला

bjp

उत्तराखंड से बड़ी ख़बर है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में बड़ी बैठक हुई है। इस बैठक चुनाव को देखते हुए कई फैसले लिए गए है। भाजपा के सभी मोर्चे की कार्यकारिणी 30 नवंबर तक गठित होगी।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी ख़बर है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में बड़ी बैठक हुई है। इस बैठक चुनाव को देखते हुए कई फैसले लिए गए है। भाजपा के सभी मोर्चे की कार्यकारिणी 30 नवंबर तक गठित होगी।

बैठक में पार्टी के मोर्चों, विभागों एवं प्रकोष्ठों समेत जिला व मंडल स्तर की कार्यकारिणी गठन के लिए समय सीमा तय की गई। इसमें 10 दिसंबर तक प्रकोष्ठ-विभाग गठन के निर्देश दिए गए है। प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चे की कार्यकारिणी 30 नवंबर तक गठित हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पांच दिसंबर तक सभी जिलों और 15 तक सभी मंडलों में कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए हैं।

वहीं, लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके लिए एक प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान समिति का गठन किया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगाइसके लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खजान दास एवं दीपक मेहरा शामिल हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे