उत्तराखंड से बड़ी खबर। दरोगा भर्ती मामले में होगी विजिलेंस जांच, आदेश जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर। दरोगा भर्ती मामले में होगी विजिलेंस जांच, आदेश जारी

police


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच के बीच ही अब वर्ष 2015 में हुई दरोगा की सीधी भर्ती में कथित धांधली की विजिलेंस जांच की मंजूरी मिल गई है।

 

बता दें कि UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच के दौरान ही दरोगा भर्ती मामले पर भी सवाल उठे थे। इसी दौरान गृह विभाग ने कार्मिक विभाग से संपर्क किया था। चूंकि ये मामला पुलिस मुख्यालय से जुड़ा है लिहाजा एसटीएफ को इसकी जांच नहीं दी सकती थी। इसीलिए विजिलेंस को जांच दिए जाने की कवायद शुरु हुई। इसके बाद मामला मुख्यमंत्री के सामने लाया गया था।

 

इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक हुई इस बैठक में दरोगा भर्ती में कुछ लोगों के गलत तरीके से पास होने की आशंका सामने आई। इसे देखते हुए सीएम ने विजिलेंस को दरोगा भर्ती की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद तीसरी बार वर्ष 2015 में दरोगा की सीधी भर्ती हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से पुलिस में 339 दरोगा भर्ती हुए थे। ये परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई थी। शुरुआत में इस भर्ती के रिजल्ट में आरक्षण का पेच फंसा था। लिहाजा, दो बार रिजल्ट जारी किया गया था। अब इसमें धांधली की बात भी सामने आ रही है। वर्तमान में चल रही आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की जांच में एसटीएफ को धांधली के साक्ष्य मिले थे।

अंदेशा जताया जा रहा है कि कुछ लोग इसमें भी गलत तरीके से पास हुए हैं। या तो उन्होंने नकल की है या फिर उनकी अर्हता को लेकर कुछ गड़बड़ी की गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे