पेपर लीक पर बोले CM धामी- हमेशा जांच की बात होती थी, हमने 55 लोगों को जेल भेजा

  1. Home
  2. Dehradun

पेपर लीक पर बोले CM धामी- हमेशा जांच की बात होती थी, हमने 55 लोगों को जेल भेजा

Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 व 2015 से भर्ती घोटाले चल रहे थे। हमेशा जांच की बात होती थी लेकिन जांच नहीं होती थी। हमने इसमें प्रारंभिक जांच कराई। आज अभी तक 55 लोग जेल जा चुके हैं।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) पेपर लीक की ख़बरों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर काफी चिंतित है और जिन लोगों ने भी नकल कराई है, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन तत्काल लिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 व 2015 से भर्ती घोटाले चल रहे थे। हमेशा जांच की बात होती थी लेकिन जांच नहीं होती थी। हमने इसमें प्रारंभिक जांच कराई। आज अभी तक 55 लोग जेल जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया कि भर्ती प्रक्रिया में नकल रोकने के लिए नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की हरकत कर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने की सोच भी न सके।

वहीं धामी ने साथ ही कहा कि उत्तराखंड में चुनाव से 6 माह पहले ही उन्हें मुख्यमंत्री का दायित्व मिला था। पार्टी ने मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति को यह जिम्मा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भरोसा जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड जघन्य और घिनौना कृत्य था। इसको लेकर हमने तत्काल कार्रवाई की। सारे आरोपी तत्काल गिरफ्तार किए गए तथा एसआईटी का गठन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे