उत्तराखंड- इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, बढ़ेगी ठंड

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड- इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, बढ़ेगी ठंड

rain

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों में ठंड बढ़ने के साथ ही मैदानों में भी सर्दी का एहसास होने लगा है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों में ठंड बढ़ने के साथ ही मैदानों में भी सर्दी का एहसास होने लगा है।

 

राज्य मौसम विभाग के अनुसार 13 नवंबर से प्रदेश के पहाड़ी जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर एक बार फिर से शुरू होने की संभावना है,

मौसम विज्ञान के मुताबिक13 नवंबर को राज्य के पिथौरागढ़ ,उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

वहीं 14 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी बागेश्वर पिथौरागढ़ चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी हो सकती है।वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे