संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ कर मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन; दिग्गज नेतागण दे रहे हैं शुभकामनाएँ

  1. Home
  2. Dehradun

संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ कर मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन; दिग्गज नेतागण दे रहे हैं शुभकामनाएँ

dhami


 

संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ कर मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन; दिग्गज नेतागण दे रहे हैं शुभकामनाएँ

उत्तराखंड के माननीय और कर्मनिष्ठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना 47वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री जी ने अपने दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से की। इसके साथ ही संकल्प दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है।उनके जन्मदिन के इस मौके पर उत्तराखंड की जनता सहित राजनीति जगत के कई बड़े दिग्गज नेतागण उन्हें शुभकामनाएँ भेंट कर रहे हैं। 

 

Koo App
देवभूमि उत्तराखंड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु संकल्पित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @pushkarsinghdhami जी ने आज प्रातः देहरादून स्थित घंटाघर से युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर दौड़ जीतने एवं प्रतिभाग करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। - Ajaey Kumar (@ajaeybjp) 16 Sep 2022

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे