धामी सरकार का नए साल पर बड़ा तोहफा, इस बार यहां नहीं बढ़ेंगे दाम

  1. Home
  2. Dehradun

धामी सरकार का नए साल पर बड़ा तोहफा, इस बार यहां नहीं बढ़ेंगे दाम

DHAMI


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड में सीएम धामी के निर्देश पर अस्पतालों में इस बार यूजर चार्ज नहीं बढ़ेंगे। एक जनवरी से सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज में दस प्रतिशत की वृद्धि की जाती थी।

सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार की ओर से नई व्यवस्था पर स्थिति साफ की गई। उन्होंने बताया कि इस बार एक जनवरी से यूजर चार्ज में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। ओपीडी पर्चा बनाने के साथ ही जांच, एडमिशन समेत किसी भी मद में यूजर चार्ज नहीं बढ़ाए जाएंगे। इस सम्बन्ध में सभी जिलों में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को जानकारी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस मरीजों को रियायती दरों पर बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में यूजर चार्ज न बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे