राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत तय, मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता: धामी

  1. Home
  2. Dehradun

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत तय, मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता: धामी

Dhami_Voting

वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत तय है। मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता है। प्रदेश के भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी मुर्मू को पूरा समर्थन है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य विधायकों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का वक्त सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियत था।

शाम पांच बजते ही मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई। इससे पहले सुबह 10 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालने पहुंचे।

वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत तय है। मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता है। प्रदेश के भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी मुर्मू को पूरा समर्थन है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे