उत्तराखंड से दुखद खबर, डीजीपी अशोक कुमार की मां का निधन

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 85 वर्ष में अंतिम सांस ली।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी लंबे समय से सांस की समस्या और अन्य तरह की बीमारी से जूझ रही थीं। वह तीन चार दिनों से कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। रविवार रात 8:30 बजे के करीब अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस सूचना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे