पांच हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, CM धामी ने किया ऐलान, देखिए लिस्ट

  1. Home
  2. Dehradun

पांच हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, CM धामी ने किया ऐलान, देखिए लिस्ट

11111

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। धामी सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा कर दी है। सरकार ने रविवार को पुरस्कार के लिए चयनित पांच विभूतियों के नामों की घोषणा की।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। धामी सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा कर दी है। सरकार ने रविवार को पुरस्कार के लिए चयनित पांच विभूतियों के नामों की घोषणा की। इनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ रहे जनरल स्व बिपिन रावत, केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, प्रसिद्ध गीतकार स्व गिरीश चंद्र तिवारी गिर्दा और साहित्यकार स्व वीरेन डंगवाल के नाम शामिल हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड गौरव सम्मान की शुरुआत वर्ष 2021 के स्थापना दिवस से हुई थी। यह पुरस्कार प्रदेश की पांच विभूतियों को दिया जाता है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति इन नामों का चयन करती है। रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा की। इनमें तीन विभूतियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा हैं।

पिछले वर्ष इस पुरस्कार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्व नारायण दत्त तिवारी, पर्यावरणिवद् पद्मभूषण डा अनिल प्रकाश जोशी, साहित्यकार रस्किन बांड, पर्वतारोही बछेंद्री पाल व लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का चयन किया गया था। तब ये पुरस्कार वितरित नहीं किए जा सके थे। इस बार दोनों वर्ष के पुरस्कार राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार में एक लाख रुपये की सममान राशि, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे