उत्तराखंड | यहां फाइव स्टार होटल में महिला कर्मी से दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | यहां फाइव स्टार होटल में महिला कर्मी से दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

rape

राजधानी देहरादून से सनसनी मचा देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक फाइव स्टार होटल में महिला कर्मी के साथ बाथरूम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप माता-पिता के साथ होटल में ठहरे एक नाबालिग युवक पर है। 


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून से सनसनी मचा देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक फाइव स्टार होटल में महिला कर्मी के साथ बाथरूम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप माता-पिता के साथ होटल में ठहरे एक नाबालिग युवक पर है। 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक महिला हाउस कीपिंग का काम करती है। इसी में उसका पति भी नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्ज के लिए लगाया था। इसी दौरान एक लड़का आया और महिला को हाय कहा। महिला ने इस पर कहा कि कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला ने शोर मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण आवाज दब गई।बाद में महिला बाहर आई और लड़के के बारे में पता किया।

 

 पता चला कि वह छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ आकर ठहरा है। लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। वह कद-काठी में काफी मजबूत है। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत सही नहीं रहती है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे संरक्षण में लिया गया है। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे