उत्तराखंड | अब मिलेगी गर्मी से राहत, यहां बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | अब मिलेगी गर्मी से राहत, यहां बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Weather Rain Alert

उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी से हाल-बेहाल है। इस बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। जी हां, प्रदेश में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलेगा। बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने के साथ ही तेज अंधड़ के आसार हैं। 


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी से हाल-बेहाल है। इस बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। जी हां, प्रदेश में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलेगा। बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने के साथ ही तेज अंधड़ के आसार हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता व दक्षिण से आ रही नम हवाओं के दबाव के चलते आज (बृहस्पतिवार) गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही 60 से 70  किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है। कहीं-कहीं हवाओं की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। ऐसे में अलर्ट रहने की भी जरूरत है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक मौसमी बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण से आ रही नम हवाएं हैं। दो-तीन दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजधानी दून में भी 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना जताई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे