CM धामी के निर्देश पर एक्शन में उत्तराखंड पुलिस, 2300 संदिग्‍ध मिले, 7 लोग गिरफ्तार

  1. Home
  2. Dehradun

CM धामी के निर्देश पर एक्शन में उत्तराखंड पुलिस, 2300 संदिग्‍ध मिले, 7 लोग गिरफ्तार

Dhami

चार धाम यात्रा से पहले बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उत्तराखंड में ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान शुरु हो गया है। इस दौरान पिछले 10 साल के दौरान प्रदेश में आकर बसे लोगों का वेरिफिकेशन करना पुलिस ने शुरू किया। वैरिफिकेशन के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) चार धाम यात्रा से पहले बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उत्तराखंड में ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान शुरु हो गया है। इस दौरान पिछले 10 साल के दौरान प्रदेश में आकर बसे लोगों का वेरिफिकेशन करना पुलिस ने शुरू किया। वैरिफिकेशन के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

आपको बता दें कि पुलिस के इस अभियान में अब तक 2300 से ज्यादा लोग संदिग्‍ध मिले है। अब पुलिस इन लोगों पर अलग अलग धाराओं में मामले दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार राज्य में फिलहाल वेरिफिकेशन अभियान को तीन दिन और सघनता के साथ चलाया जाएगा। इस दौरान 55 हजार से ज्यादा लोगों का वेरिफिकेशन किया जा चुका है।

2300 संदिग्‍ध लोगों के मिलने के साथ ही पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अब पुलिस का मानना है कि आने वाले तीन दिनों में और बड़ी संख्या में संदिग्‍ध लोगों के मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही राज्य में कानून व्यवस्‍था को और सही करने में बड़ी मदद मिलेगी। पुलिस के अनुसार वेरिफिकेशन के दौरान लोगों के पास केवल कागज ही होना जरूरी नहीं है। उनकी संदिग्‍ध हरकतें और बॉडी लैंग्वेज भी उन्हें शक के दायरे में लाती हैं। इसी के चलते कागज होने के बाद भी कई लोगों के बारे में जब गहनता से पता किया गया तो कई बातें संदिग्‍ध मिलीं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे