कमाल कर रही है उत्तराखंड पुलिस, हासिल की बड़ी उपलब्धि, देशभर में सबको पीछे छोड़ा

  1. Home
  2. Dehradun

कमाल कर रही है उत्तराखंड पुलिस, हासिल की बड़ी उपलब्धि, देशभर में सबको पीछे छोड़ा

Police

उत्तराखंड पुलिस की एक उपलब्धि हर उत्तराखंडवासी के लिए गर्व का पल है। NCRB द्वारा प्रकाशित 'Crime in India 2021' रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड राज्य में चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी अन्य राज्यों/UTs की तुलना में सबसे ज़्यादा (68.7%) है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड पुलिस की एक उपलब्धि हर उत्तराखंडवासी के लिए गर्व का पल है। NCRB द्वारा प्रकाशित 'Crime in India 2021' रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड राज्य में चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी अन्य राज्यों/UTs की तुलना में सबसे ज़्यादा (68.7%) है।

उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने इस उपलब्धि के लिए समस्त पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। डीजीपी ने कहा- जांच में तीव्रता, शिकायतकर्ता की संतुष्टि के उद्देश्य से कार्य करने वाली उत्तराखंड पुलिस के सभी साथियों को बहुत बधाई।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड पुलिस की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा- जनसेवा को ध्येय मानने वाली ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी किए गए नवीनतम आकड़ों के अनुसार हमारे राज्य में चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में सबसे ज़्यादा (68.7%) है। मैं इस सफलता के लिए सभी बहादुर और समर्पित पुलिसकर्मियों को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि हमारा हर एक जवान 'मित्र पुलिस' के आदर्श वाक्य को यूं ही चरितार्थ करता रहेगा। कोटिश: शुभकामनाएं!

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे