उत्तराखण्ड दुखद खबर -उभरती लोकगायिक संजना की संदिग्ध हालत में मौत

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखण्ड दुखद खबर -उभरती लोकगायिक संजना की संदिग्ध हालत में मौत

san

उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आई है । जौनसार की लोक गायिका संजना राज (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे की खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आई है । जौनसार की लोक गायिका संजना राज (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव देहरादून स्थित अपने किराये के घर पर कमरे की खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला।

 

जानकारकी के मुताबिक वह देहरादून के नेहरू कालोनी में किराये पर रह रही थीं। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे को थाना नेहरू कॉलोनी पर सूचना मिली कि, एक महिला ने  ब्लॉक, नेहरू कॉलोनी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

 

सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। जहां संजना (उम्र 22 वर्ष) पुत्री भीम दास निवासी मलेथा, सहिया का शव कमरे की खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला। मौके से 108 सेवा के माध्यम से उक्त महिला को जिला अस्पताल देहरादून ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया।

परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आत्महत्या के कारणों के संबंध में जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो महीने से उनके साथ एक युवक भी रहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है । संजना यहां एक कंपनी में काम भी करती थीं।

 

संजना राज ने जौनसारी में कई गीत गाए थे। दून में संजना संगीत का प्रशिक्षण लेने के साथ ही एक निजी कंपनी में नौकरी भी करती थीं। उनके देवा बिजिटा, लोक हारुल, तेरी शादी री चिठ्ठी, साथो की अनामिका जैसे कई गीत हैं। 


 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे