उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे इन जिलों में बारिश- बर्फबारी का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे इन जिलों में बारिश- बर्फबारी का अलर्ट

weather alert

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। देवभूमी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगला एक हफ्ता मैदान से लेकर पहाड़ में मौसम के लिहाज से भारी पड़ने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे राज्य के विभिन्न जनपदों में बारिश बर्फबारी- ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। देवभूमी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगला एक हफ्ता मैदान से लेकर पहाड़ में मौसम के लिहाज से भारी पड़ने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे राज्य के विभिन्न जनपदों में बारिश बर्फबारी- ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

 वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया कि बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी जोरदार सर्दी पड़ेगी। मौसम का यह मिजाज 29 जनवरी तक देखने को मिलेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे