उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी बारिश!

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी बारिश!

weather alert

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। प्रदेश में जल्द ही मौसम करवट बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। प्रदेश में जल्द ही मौसम करवट बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।

अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, दो-तीन दिनों तक मैदान से पहाड़ तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub