उत्तराखंड- यहां Hyundai शोरूम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। चंद्रमणि चौक स्थित BM Hyundai के शोरूम में करीब सुबह 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
शोरूम में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया गया।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। आग से शोरूम में कितना नुकसान हुआ है, इसका भी आकलन किया जा रहा है।
हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। अधिकारियों की जांच के बाद ही आग लगने के कारण और संपत्ति को हुए नुकसान की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







