उत्तराखंड- यहां कार शोरूम में दीवार तोड़कर अंदर घुसा तेज रफ्तार ट्रक, मची अफरा-तफरी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड- यहां कार शोरूम में दीवार तोड़कर अंदर घुसा तेज रफ्तार ट्रक, मची अफरा-तफरी

99999999999999


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।  मोहब्बेवाला में  एक तेज रफ्तार ट्रक कार शोरूम की बाउंड्री वाल तोड़कर अंदर जा घुसा। इस दौरान कई कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

 

 

जानकारी के मुताबिक उस वक्त शोरूम बंद था। ऐसे में वहां कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे