उत्तराखंड में अनोखी शादी - यहां एक साथ निकली 5 भाइयों की बारात, एक साथ घर पहुंची 5 दुल्हन

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में चकराता के जौनसार बावर में एक अनोखी शादी हुई है। यहां पांच भाइयों ने एक ही दिन शादी रचाई। यह शादी सादगी और संयुक्त परिवार के मूल्यों को दर्शाती है।
जौनसार बावर के पंजिया गांव में दो भाइयों, कलम सिंह और देशराज, के परिवार में पांच बेटों की शादी एक ही दिन तय हुई। गंभीर सिंह, गजेंद्र, गोविंद, राहुल और मुकुल ने ,एक ही दिन शादी की। पांचों भाई एक ही मंडप से बारात लेकर निकले और अलग-अलग गांवों से दुल्हनों को लेकर आए। यह दृश्य न केवल गांववालों के लिए खुशी का अवसर था, बल्कि बाहरी लोगों के लिए भी यह एक अनोखी मिसाल बन गई। यह शादी सादगी और संयुक्त परिवार के मूल्यों को दर्शाती है।
आजकल शादियों में दिखावे और भारी खर्च का चलन है, लेकिन इस परिवार ने सादगी से शादी करके मिसाल कायम की। यह दिखाता है कि परिवार में कितना प्यार और एकता है। शादी की सादगी ने सबका दिल जीत लिया। एक ही कार्ड पर पांचों भाइयों के नाम छपे थे। कार्ड भी बहुत सादा था। इसमें दिखावा बिल्कुल नहीं था। दादा, परदादा, चाचा, भाई, सभी के नाम कार्ड पर थे। यह कार्ड जौनसार बावर की संयुक्त परिवार प्रणाली को दर्शाता है।
यह शादी जौनसार बावर के लोगों के लिए सामान्य हो सकती है। क्योंकि जौनसार बावर में एक साथ एक ही परिवार में तीन-चार विवाह इससे पूर्व भी संपन्न हुए हैं।......लेकिन यह शादी समाज के लिए एक संदेश है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे