राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  1. Home
  2. Dehradun

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

mmmmmmmmmmmm


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राष्ट्रपति के आगामी 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

 

 

 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाए रखें, ताकि भ्रमण के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें स्वास्थ्य विभाग

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान विद्युत और पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं की पहले से जांच करने और किसी संभावित व्यवधान से निपटने के लिए वैकल्पिक इंतजाम तैयार रखने के निर्देश दिए।

भ्रमण मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर रहेगी साफ-सफाई

जिलाधिकारी ने नगर निकायों और संबंधित विभागों को राष्ट्रपति के भ्रमण मार्गों तथा कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को नियमित निगरानी करने और तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासन का जोर राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली-पानी की आपूर्ति और स्वच्छता सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे