उत्तराखंड की राज्यपाल के बाद अब बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी बेबी रानी मौर्य

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड की राज्यपाल के बाद अब बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी बेबी रानी मौर्य

Baby


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के राज्यपाल पद से अपन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा देने के बाद जैसे कि कयास लगाए जा रहे थे कि बेबी रानी मौर्य फिर से सक्रिय राजनीति में शामिल हो सकती है।

अब खबर मिली रही है कि बेबी रानी मौर्य को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ये जिम्मेदारी काफी अहम है और अब बेबी रानी मौर्य बीजेपी को चुनाव जिताने के लिए पूरा जोर लगाती हुई आपको नजर आएंगी।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेबी रानी मौर्य को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी बेबी रानी मौर्य को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया- बेबी रानी मौर्य को शीर्ष नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे