उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब इस पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब इस पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

congress

रविवार को कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी पार्टी छोड़ दी। बता दें कि धन सिंह नेगी ने साल 2022 में ही कांग्रेस ज्वाइन की थी और वो टिहरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े थे।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोग इंतजार कर रहे थे कि कांग्रेस हरिद्वार और नैनीताल-उधमसिंहनगर सीट पर किसे उम्मीदवार बनाएगी। लेकिन रविवार को कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी पार्टी छोड़ दी। बता दें कि धन सिंह नेगी ने साल 2022 में ही कांग्रेस ज्वाइन की थी और वो टिहरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े थे।

सियासी गलियारों में ये चर्चा है कि उत्तराखंड कांग्रेस में शायद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा बीते तीन दिन में 7 बड़े नेताओं ने पार्टी का हाथ छोड़ दिया है। इन नेताओं में वो नाम भी शामिल है जो की पूर्व में विधायक भी रह चुके है।

एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे है। शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। फिर शनिवार को पार्टी का चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

तो वहीं, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे