उत्तराखंड में बड़ा फेरदबल, दीपक रावत समेत इन अधिकारियों के हुए तबादले

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बड़ा फेरदबल, दीपक रावत समेत इन अधिकारियों के हुए तबादले

0000

उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया है। बता दें कि शासन ने कई सचिव, अपर मुख्य सचिव, आयुक्त, उपाध्यक्ष ,देहरादून जिले के डीएम और IAS दीपक रावत की जिम्मेदारी में बदलाव किया है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया है। बता दें कि शासन ने कई सचिव, अपर मुख्य सचिव, आयुक्त, उपाध्यक्ष ,देहरादून जिले के डीएम और IAS दीपक रावत की जिम्मेदारी में बदलाव किया है।

नीचे देखिए लिस्ट-

  1. आशीष कुमार श्रीवास्तव से देहरादून का जिला अधिकारी का प्रभार ले लिया गया है। डॉ राजेश कुमार बने देहरादून के जिलाधिकारी।

  1. एस ए मुरुगेशन को सचिव खेल युवा कल्याण तथा निदेशक खेल का प्रभार दिया गया है।

  1. दीपक रावत को प्रबंध निदेशक यूपीसीएल प्रबंध निदेशक पिटकुल एवं निदेशक उरेडा का प्रभार दिया गया है।

  1. राधिका झा को सचिव विद्यालय शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी दी गयी है।

  1. बृजेश कुमार संत को उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  1. भूपाल सिंह मनराल को सचिव प्रभारी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  1. विजय कुमार यादव को सचिव प्रभारी कौशल विकास एवं सेवायोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गय है।

  1. नीरज खैरवाल को सचिव प्रभारी ग्रामीण निर्माण विभाग तथा प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गयी है।

  1. दीपेंद्र कुमार चौधरी से सचिव प्रभारी राज्य संपत्ति अधिकारी का प्रभार वापस लिया गया है।

  1. विनोद कुमार सुमन सचिव प्रभारी सामान्य प्रशासन प्रोटोकॉल बनाया गया है।

  1. रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त आबकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  1. मनीषा पवार को अपर मुख्य सचिव वित्त की जिम्मेदारी मिली है।

  1. आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव गृह एवं कारागार का प्रभार दिया गया है।

  1. आर मीनाक्षी सुंदरम को सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी दी गयी है।

  1. रमेश कुमार सुधांशु से प्रमुख सचिव ग्रामीण निर्माण विभाग का प्रभार वापस लिया गया है।

  1. नितेश कुमार झा को सचिव पंचायती राज एवं निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी मिली है।

  1. सचिन कुर्वे से औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग का प्रभार लिया गया है।

  1. सौजन्य को सचिव ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा की जिम्मेदारी दी गयी है।

  1. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव गृह एवं कारागार बनाया गया है।

  1. IAS हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव सिंचाई बनाया गया है।

  1. IAS पंकज पांडे को सचिव राजस्व बनाया गया है।

  1. ACS आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया है।

​​​​​​​

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे