उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसके कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
यह सदस्यता कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में आयोजित हुआ, जहां नेताओं ने औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन की।
ये प्रमुख नेता हुए भाजपा में शामिल
भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे शामिल हैं:
- मीना शर्मा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस एवं पूर्व चेयरमैन, रुद्रपुर नगर पालिका
- दर्शन लाल आर्य – पूर्व विधायक प्रत्याशी (2022), घनसाली
- लक्ष्मी राणा – पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग एवं 2017 कांग्रेस प्रत्याशी
अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी छोड़ी कांग्रेस
इनके अलावा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली, जिनमें शामिल हैं:
- अनिल शर्मा (पूर्व प्रदेश प्रवक्ता)
- संजीव रस्तोगी (अध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल, रुद्रपुर महानगर)
- पूनम गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महानगर कांग्रेस रुद्रपुर)
- मंजू जैन (महामंत्री, महिला कांग्रेस)
- सुमित राई, दिनेश मौर्य, राम प्रसाद
- श्वेता शर्मा, सुदर्शन शर्मा, रिंकू बिष्ट
- अरविंद सक्सेना, देवेंद्र प्रसाद जोशी, देव राम रतूड़ी समेत कई अन्य कार्यकर्ता
कांग्रेस के लिए बढ़ी चुनौती
लगातार हो रहे इन राजनीतिक बदलावों को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है। दूसरी ओर, भाजपा इसे अपने बढ़ते जनाधार और संगठनात्मक मजबूती के संकेत के रूप में देख रही है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






