धामी कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को दी मंजूरी, अग्निवीरों को मिला बड़ा तोहफा

  1. Home
  2. Dehradun

धामी कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को दी मंजूरी, अग्निवीरों को मिला बड़ा तोहफा

Dhami Cabinet

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हुई।


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हुई।

 


 कैबिनेट में सबसे बड़ा निर्णय अग्निवीर योजना से जुड़े युवाओं को लेकर लिया गया है। अब प्रदेश में पुलिस, गृह विभाग और वन विभाग की भर्ती में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही, आयु सीमा में भी उन्हें विशेष छूट दी जाएगी, ताकि अपनी सेवाओं के अनुभव का लाभ उठा सकें। वर्ष 2026 में लगभग 850 अग्निवीर रिटायर होकर वापस आएंगे। जिन्हें इस फैसले से सीधा लाभ मिलेगा।

 

 

 

इसके अलावा  बैठक में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाने पर भी सहमति बनी। सहकारिता सेवा मंडल नीति को कैबिनेट की मंजूरी दी गई। जिससे सहकारी संस्थाओं के संचालन और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

 

 

  • अग्निवीरों को पुलिस, गृह और फॉरेस्ट विभाग में 10% मिलेगा  क्षैतिज आरक्षण
  • आयु सीमा में भी छूट
  • धर्मांतरण को किया गया सख्त
  • सहकारिता सेवा मंडल नीति को  मिली मंजूरी
  • उद्योग निर्माण में नए प्रस्तावों को हरी झंडी

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे