बड़ी खबर | चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष को सौपा इस्तीफा

  1. Home
  2. Dehradun

बड़ी खबर | चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष को सौपा इस्तीफा

0000

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। आखिरकार चंपावत विधायक कैलाश गेहतोड़ी ने चंपावत विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा दे दिया है। विधायक ने आज देहरादून में मंदिर में दर्शन करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के आवास पहुंचे जहां उन्होंने विधानसभा इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर कर लिया गया।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। आखिरकार चंपावत विधायक कैलाश गेहतोड़ी ने चंपावत विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा दे दिया है। विधायक ने आज देहरादून में मंदिर में दर्शन करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के आवास पहुंचे जहां उन्होंने विधानसभा इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर कर लिया गया।

कैलाश गहतोड़ी के विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी आज चंपावत जा रहे हैं जहां वह वहां मंदिर में दर्शन के बाद जनता से आशीर्वाद लेंगे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास,सौरभ बहुगुणा, विधायक खजाना दास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर मौजूद रहे।

आपको बता दें कि 2022 में कैलाश गहतोड़ी लगातार दूसरी बार विधायक बने  है। साल  2017 में पहली  बार  विधानसभा  में जीतकर  विधानसभा  पहुंचे थे।  कैलाश  गहतोड़ी  पहले  विधायक थे जिन्होंने सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे