बड़ी खबर | आय से अधिक संपत्ति के मामले में IAS राम विलास यादव गिरफ्तार

  1. Home
  2. Dehradun

बड़ी खबर | आय से अधिक संपत्ति के मामले में IAS राम विलास यादव गिरफ्तार

ias


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS राम विलास यादव को विजिलेंस ने  बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया । इससे पहले उन्हें  कल देर शाम निलंबित भी किया गया था।

 

बता दें कि राम विलास यादव पिछले काफी दिनों से विजिलेंस के राडार पर थे। वो लगातार विजिलेंस के सामने पेश होने से बचर हे थे लेकिन हाईकोर्ट की फटकार के बाद दोपहर विजिलेंस ऑफिस पहुंचे थे। यहां पर राम विलास से पूछताछ की गई। करीब आठ घण्टे पूछताछ के बाद उन्हें विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

राम विलास यादव ने बुधवार को विजिलेंस को दस्तावेजों के बंडल सौंपे हैं। इनमें उनके बैंक अकाउंट डिटेल्स, उनके बच्चों के अकाउंट डिटेल्स, उनकी पत्नी के नाम स्कूल से जुड़े खातों की डिटेल्स, गिफ्ट डीड इत्यादि के बारे में जानकारी सौंप दी है।

 

हालांकि विजिलेंस इससे संतुष्ट नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि कई बेनामी संपत्तियों के बारे में राम विलास यादव जवाब नहीं दे पाए। इसके साथ ही कई लेनदेन के बारे में भी उनके पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। ऐसे में विजिलेंस ने राम विलास को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे