बड़ी खबर- पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मिली एस्कॉर्ट के साथ Y श्रेणी की सुरक्षा

  1. Home
  2. Dehradun

बड़ी खबर- पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मिली एस्कॉर्ट के साथ Y श्रेणी की सुरक्षा

bhagat


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद से त्यागपत्र देने के बाद कोश्यारी दून आ गए हैं। वह डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास में रह रहे हैं। उनके उत्तराखंड लौटने के बाद गृह विभाग ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

 

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को प्रदेश सरकार ने एस्कॉर्ट के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद से त्यागपत्र देने के बाद कोश्यारी दून आ गए हैं। वह डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास में रह रहे हैं। उनके उत्तराखंड लौटने के बाद गृह विभाग ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। उन्हें यह सुरक्षा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते प्रदान की गई है। इस संबंध में विशेष सचिव गृह रिधिम अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य में पूर्व मुख्यमंत्रियों को वाई श्रेणी की सुरक्षा की सुविधा मिली हुई है

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे