उत्तराखंड से बड़ी ख़बर | मुख्यमंत्री धामी ने 339 सब इंस्पेक्टर भर्ती की विजिलेंस जांच के दिए आदेश

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी ख़बर | मुख्यमंत्री धामी ने 339 सब इंस्पेक्टर भर्ती की विजिलेंस जांच के दिए आदेश

Dhami

उत्तराखंड से बहुत  बड़ी खबर मिल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती की विजिलेंस जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। 


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बहुत  बड़ी खबर मिल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती की विजिलेंस जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2015-16 में हुई 339 सब इंस्पेक्टर की भर्ती की विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद 2015-16 में भर्ती हुए पुलिसकर्मियों और इसमें शामिल लोगों में खलबली मचनी तय है।

 डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि UKSSSC पेपर लीक मामले में  एसटीएफ की जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि आशंका है कि 2015-16 में हुए 339 सब इंस्पेक्टर की भर्ती में गड़बड़ी हुई है।

डीजीपी ने बताया कि इसके बाद हमने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले की भी स्वतंत्र जांच कराने की सिफारिश की थी, जिसे मानते हुए मुख्यमंत्री धामी ने विजिलिंस जांच के आदेश दिए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे